Monday, April 27, 2015

विरुद्ध आहार

   आयुर्वेद विश्व की प्राचीनतम चिकित्सा प्रणालियों में से एक है। चिकित्सा की यह अनूठी पद्धति शारीरिक विकारों की चिकित्सा के साथ-साथ उनसे बचने के उपायों पर भी बल देती है। यही कारण है कि इस चिकित्सा पद्धति को भारत ही नहीं, विश्व भर में जाना और सराहा जाता है। आयुर्वेद हमें यह जानकारी भी देते हैं कि किस चीज को कैसे खाया जाए कि असका शरीर को पूरा लाभ मिल सके। आयुर्वेद के अनुसार कुछ चीजों को साथ नहीं खाना चाहिए।

1. दूध के साथ दही

दूध और दही की तासीर अलग-अलग होती है। दही एक खमीर वाली चीज है। इसलिए ही इन्हें मिलाने पर बिना खमीर वाला भोजन (दूध) खराब हो जाता है। इनका साथ सेवन करने से एसिडिटी गैस, अपच व उल्टी हो सकती है। ठीक इसी तरह दूध के साथ संतरे का जूस लेने पर भी पेट में खमीर बनता है। वैसे तो इनको साथ खाना ही नहीं चाहिए, और यदि खाना ही है तो दोनों के बीच कम से कम एक घंटे का अंतर रखें।


२. दूध के साथ तली-भुनी (नमकीन) चीजें

दूध में मिनरल और विटामिंस के अलावा लैक्टोस शुगर और प्रोटीन भी होते हैं। दूध में नमक मिलने उसमें मौजूद से मिल्क प्रोटीन्‍स जम जाते हैं और उसका पोषण कम हो जाता है। अगर लंबे समय तक इनका साथ सेवन किया जाए तो त्वचा संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। आयुर्वेद के अनुसार (मॉडर्न मेडिकल साइंस के उलट) विपरीत गुणों वाले भोजन लंबे वक्त तक और अधिक मात्रा में साथ खाए जाएं तो वे नुकसान पहुंचा सकते हैं।


3. दही और फल

फलों में अलग एंजाइम होते हैं और दही में अलग। इसलिए इनका साथ सेवन करने पर वे पच नहीं पाते, इसलिए आयुर्वेद में दोनों को साथ लेने की सलाह नहीं दी जाती। फ्रूट रायता कभी-कभार ले सकते हैं, लेकिन बार-बार इसे खाने से बचना चाहिए।

4. मछली के साथ दूध- दही

दही की तासीर ठंडी होती है। इसे किसी भी गर्म चीज के साथ नहीं लेना चाहिए। वहीं मछली की तासीर काफी गर्म होती है, इसलिए इसे दही के साथ नहीं खाना चाहिए। इसके साथ सेवन से गैस, एलर्जी और त्वचा संबंधी बीमारी हो सकती है। दही के अलावा शहद को भी गर्म चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए।

5. मीठे फल और खट्टे फल

आयुर्वेद के अनुसार, संतरा और केला एक साथ नहीं खाना चाहिए, क्योंकि खट्टे फल मीठे फलों से निकलने वाली शुगर को डाइजेस्ट होने में रुकावट पैदा करते हैं, जिससे पाचन में दिक्कत हो सकती है। इनके साथ सेवन से फलों की पौष्टिकता भी कम हो सकती है। हालांकि मॉडर्न मेडिकल साइंस इस बात से इत्तफाक नहीं रखती।


6. दूध के साथ फल

दूध के साथ फल खाने पर दूध के अंदर का कैल्शियम फलों के कई एंजाइम्स को सोख (खुद में समेट लेता है और उनका पोषण शरीर को नहीं मिल पाता) लेता है। संतरा और अनन्नास जैसे खट्टे फल तो दूध के साथ तकई नहीं खाने चाहिए। व्रत वगैरह में बहुत से लोग केला और दूध साथ लेते हैं, जो सेह के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। आयुर्वेद के अनुसार, केला कफ बढ़ाता है और दूध भी कफ बढ़ाता है। दोनों को साथ खाने से कफ बढ़ता है और पाचन पर भी बुरा असर पड़ता है।

Wednesday, April 22, 2015

नजरिया


एक महान लेखक अपने लेखन कक्ष में बैठा हुआ लिख रहा था।

1) पिछले साल मेरा आपरेशन हुआ और मेरा गालब्लाडर निकाल दिया गया। इस आपरेशन के कारण बहुत लंबे समय तक बिस्तर पर रहना पड़ा।
2) इसी साल मैं 60 वर्ष का हुआ और मेरी पसंदीदा नौकरी चली गयी। जब मैंने उस प्रकाशन संस्था को छोड़ा तब 30 साल हो गए थे मुझे उस कम्पनी में काम करते हुए।
3) इसी साल मुझे अपने पिता की मृत्यु का दुःख भी झेलना पड़ा।
4) और इसी साल मेरा बेटा कार एक्सिडेंट हो जाने के कारण मेडिकल की परीक्षा में फेल हो गया क्योंकि उसे बहुत दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा। कार की टूट फूट का नुकसान अलग हुआ।
अंत में लेखक ने लिखा,
**वह बहुत ही बुरा साल था।
जब लेखक की पत्नी लेखन कक्ष में आई तो उसने देखा कि, उसका पति बहुत दुखी लग रहा है और अपने ही विचारों में खोया हुआ है। अपने पति की कुर्सी के पीछे खड़े होकर उसने देखा और पढ़ा कि वो क्या लिख रहा था।
वह चुपचाप कक्ष से बाहर गई और थोड़ी देर बाद एक दूसरे कागज़ के साथ वापस लौटी और वह कागज़ उसने अपने पति के लिखे हुए कागज़ के बगल में रख दिया।
लेखक ने पत्नी के रखे कागज़ पर देखा तो उसे कुछ लिखा हुआ नजर आया, उसने पढ़ा।
1-a) पिछले साल आखिर मुझे उस गालब्लाडर से छुटकारा मिल गया जिसके कारण मैं कई सालों से दर्द से परेशान था।
2-a) इसी साल मैं 60 वर्ष का होकर स्वस्थ दुरस्त अपनी प्रकाशन कम्पनी की नौकरी से सेवानिवृत्त हुआ। अब मैं पूरा ध्यान लगाकर शान्ति के साथ अपने समय का उपयोग और बढ़िया लिखने के लिए कर पाउँगा।
3-a) इसी साल मेरे 95 वर्ष के पिता बगैर किसी पर आश्रित हुए और बिना गंभीर बीमार हुए परमात्मा के पास चले गए।
4-a) इसी साल भगवान् ने एक्सिडेंट में मेरे बेटे की रक्षा की। कार टूट फूट गई लेकिन मेरे बच्चे की जिंदगी बच गई। उसे नई जिंदगी तो मिली ही और हाँथ पाँव भी सही सलामत हैं।
अंत में उसकी पत्नी ने लिखा था,
**इस साल भगवान की हम पर बहुत कृपा रही, साल अच्छा बीता।
मानव-जीवन में प्रत्येक मनुष्य के समक्ष अनेकों परिस्थितियां आती हैं, उन परिस्थितियों का प्रभाव क्या और कितना पड़ेगा, यह पूरी तरह हमारे सोचने के तरीके पर निर्भर करता है। चीजें वही रहती हैं पर नजरिया बदलने से पूरा परिणाम बदल जाता है।